शून्य नामांकन पर स्कूल की मान्यता समाप्त, दूसरे पर कार्रवाई की तलवार
सहारनपुर, जून 18 -- सहारनपुर। तीन वर्षों से शून्य नामांकन वाले विद्यालयों पर यूपी बोर्ड की सख्ती जारी है। इसी क्रम में सरसावा स्थित प्रभु गोविंदन हायर सेकेंडरी स्कूल की मान्यता समाप्त कर दी गई है, जबकि डॉ. राम मनोहर लोहिया हाईस्कूल पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। दरअसल, यूपी बोर्ड ने ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, जहां लगातार तीन वर्षों से एक भी छात्र का नामांकन नहीं हुआ। सहारनपुर के दो विद्यालय इस सूची में शामिल पाए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने दोनों स्कूलों से जवाब तलब किया था, लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उनकी मान्यता समाप्त करने की संस्तुति बोर्ड को भेजी गई थी। अब बोर्ड ने सरसावा स्थित प्रभु गोविंदन हायर सेकेंडरी स्कूल की मान्यता समाप्त कर दी है। वहीं डॉ. राम मनोहर लोहिया हाईस्कूल के संबंध में कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.