बांदा, अगस्त 7 -- बांदा। जिलाधिकारी बांदा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे स्वास्थ्य विभाग में संचालित समस्त कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने परिवार कल्याण के अंतर्गत जिन चिकित्सा इकाईयों पर महिला/पुरूष नसबन्दी की प्रगति शून्य है, वहां के प्रभारी चिकित्साधिकारियो को सो-कॉज नोटिस जारी किया जाए। जननी सुरक्षा योजना इसके अन्तर्गत कुल लक्ष्य 3600 के सापेक्ष 8457 की प्रगति हुई जो कि मात्र 23 प्रतिशत है जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त अधीक्षक / प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गयाकि लक्ष्य के सापेक्ष शत् प्रतिशत संस्थागत प्रसव चिकित्सालयों में आशाओं के सहयोग से कराये। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का भुगतान अभी तक जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का 77 प्रतिशत भुगतान हुआ है जि...