सिद्धार्थ, फरवरी 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। पखवाड़े भर चलने वाले अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर लोगों को बीमारी का लक्षण बता कर बीमारी के प्रति जागरूक कर रही है। टीम बता रही है कि किसी के शरीर पर शून्यता-चकत्ते के निशान हैं तो वह कुष्ठ बीमारी का लक्षण है। इसे अनदेखा न करें, बल्कि तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लेकर उपचार करें, लाभ रहेगा। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 13 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान में एनएमए, एनएमएस ग्रामीण अंचल में सेवारत आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से समुदाय के बीच पहुंचकर लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी देकर जागरूक कर रही हैं। ग्रामीणों को बत...