मुंगेर, अगस्त 9 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार विधानसभा की शून्यकाल समिति (अध्ययन दल-1) ने शनिवार को मुंगेर संग्रहालय सभागार में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में समिति ने विभागवार विकास कार्यों की प्रगति, पात्र लाभुकों को मिले लाभ और धरातल पर आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों की विस्तृत जानकारी ली। ​समीक्षा के दौरान समिति ने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, आपूर्ति और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों के लक्ष्यों व उपलब्धियों को परखा। इस दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।अध्ययन दल ने स्पष्ट किया कि, योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने कहा कि सरकार...