चतरा, फरवरी 21 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। सिमरिया के विधायक उज्जवल दास ने राज्य विधानसभा के शून्यकाल में दिव्यांगजनों की पेंशन वृद्धि का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 500 दिनों से दिव्यांग भाई-बहन अपनी पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं,जो अत्यंत दुखद और चिंताजनक स्थिति है।विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि महंगाई के इस दौर में वर्तमान पेंशन राशि दिव्यांगजनों के जीवन-यापन के लिए नाकाफी साबित हो रही है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दिव्यांगजन दया के नहीं,बल्कि अपने अधिकार के हकदार हैं।उज्जवल दास ने सरकार से शीघ्र निर्णय लेते हुए दिव्यांगजनों की पेंशन में सम्मानजनक वृद्धि करने की मांग की,ताकि उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.