सराईकेला, मार्च 14 -- खरसावां। खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण मार्गों के निर्माण और उन्नयन का मुद्दा झारखंड विधानसभा में उठाया गया। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान क्षेत्र की सड़कों की स्थिति पर ध्यान आकर्षित करते हुए सरकार से आवश्यक कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कहा कि जिले के अंतर्गत छोटाबांधो से खरसावां होते हुए बलियाटांड़, गितिलता, जामडीह, चिरुगुड़ी, छोटा चाकड़ी, दलाईकला से पदमपुर तक जाने वाला मार्ग फिलहाल ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस महत्वपूर्ण सड़क को पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर आरसीडी रोड के रूप में अपग्रेड किया जाए ताकि क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके। विधायक ने कहा कि इस मार्ग से कई गांव जुड़े हुए हैं और सड़क की स्थिति बेहतर होने से लोगों को आव...