हांगझोउ, जुलाई 28 -- आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत के सोनम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों ने कांस्य पदक जीता है। एक अन्य भारतीय जोड़ी, इलावेनिल वालारिवन और पार्थ राकेश माने, चौथे स्थान पर रही। वहीं, चीनी निशानेबाजों ने स्वर्ण और रजत दोनों पदक अपने नाम किए।सोनम और हिमांशु ने भारत को कांस्य पदक दिलाया राइफल निशानेबाज सोनम उत्तम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों ने हांगझोउ में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दस मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीतकर इस जोड़ी ने भारत चौथा पदक दिलाया है। भारत के अब इस विश्व कप में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हो गए हैं । सोनम ने 317 . 2 और हिमांशु ने 317 . 4 स्कोर किया और दोनों का कुल स्कोर 634 . 6 रहा। इलावेनिल वालारिवन (316 . 8) और पार्थ राकेश मान...