महाराजगंज, अगस्त 12 -- पनियरा, हिन्दुस्तीान संवाद। अपनी प्रतिभा से पनियरा क्षेत्र के परिषदीय स्कूल सौरहा मे तैनात शिक्षिका सपना विश्वकर्मा ने कलम के साथ राइफल चलाने में दक्षता दिखाई है। दिल्ली मे आयोजित राइफल शूटिंग स्पर्धा में सपना विश्वकर्मा ने सिल्वर मेडल हासिल कर बेसिक शिक्षा परिवार व प्रदेश का गौरव बढ़ाया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें पुरस्कृत किया।

शिक्षिका के बारे में राइफल शूटिंग स्पर्धा में रजत पदक विजेता सपना विश्वकर्मा पनियरा विकास खंड के परिषदीय विद्यालय सौरहा मे वर्ष 2015 से सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। शिक्षण कार्य और परिवार की जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए सपना ने राइफल शूटिंग मे पारंगत हुई। सपना ने यूपी राइफल एसोसिएशन द्वारा जुलाई 26 में दिल्ली मे आयोजित 50मीटर राइफल शूटिं...