गोरखपुर, अगस्त 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मोहद्दीपुर स्थित सेंट जूड्स स्कूल की मेजबानी में आईसीएससीई यूपी रीजनल शूटिंग प्रतियोगिता (बालिका) 2026 का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की बालिका निशानेबाजों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग किया। अंडर-14 वर्ग की ओपन साइट एयर राइफल स्पर्धा में आराध्या चौधरी ने 379 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। पीप साइट एयर राइफल में आराना सिंह 363 अंकों के साथ विजेता रहीं। एयर पिस्टल में रितिशा सिंह ने 396 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया।अंडर-17 वर्ग में पीप साइट एयर राइफल में नैशा सिंघल, ओपन साइट एयर राइफल में उमिका शुक्ला और एयर पिस्टल में तेजस्वी जायसवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- शूटिंग में बालिका निशानेबाजों किया श...