लखनऊ, फरवरी 26 -- शूटिंग में निवेश के नाम पर परिचित और मुंबई के जालसाजों ने कारोबारी को फंसाया। उसके बाद आरोपियों ने मदद के नाम पर 72 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगाकर धमकाया। यही नहीं ब्लैकमेल कर कारोबारी से 20 लाख रुपये की कार भी हड़प ली। 92 लाख की ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पीजीआई थाने में दंपति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साउथ सिटी निवासी हेमंत कुमार राय ने बताया कि संजय सिंह उनकी फर्म में इवेंट का सारा काम देखते थे। वर्ष 2023 में परिचित संजय सिंह ने उनकी मुलाकात सैयद अख्तर हसन उर्फ पंछी जलौनी से कराई। बताया कि अख्तर उनके गानों की शूटिंग में मदद करेंगे। वर्ष 2024 में आरोपी ने 72 लाख रुपये उधार मांगा। आश्वासन दिया कि एक साल के भीतर वह रुपये वापस कर देंगे। जाल में फंसे पीड़ित ने हामी भ...