शूटिंग में चंदौली के अंशुमान ने जीता कास्य पदक
चंदौली, जुलाई 2 -- चकिया,हिन्दुस्तान संवाद। राजधानी नई दिल्ली स्थित डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित उत्तर प्रदेश शूटिंग चैंपियनशिप में पूर्वांचल के युवा निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वाराणसी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे अंशुमान पाठक, नवीन मौर्या और सुजीत यादव की टीम ने बेहतरीन तालमेल और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया। वहीं व्यक्तिगत स्पर्धा में चंदौली के होनहार खिलाड़ी अंशुमान पाठक ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। बीते 21 जून से 30 जून तक नई दिल्ली में आयोजित हुई प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कड़े चयन के बाद लगभग 1,000 खिलाड़ियों को मुख्य स्पर्धा में भाग लेने का अवसर मिला। यह भी पढ़ें- Kanpur News: शहर के शूटर्स ने चार रजत व आठ कांस्य पदक जीता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.