शूटिंग में ऋषभ चौधरी ने जीते दो स्वर्ण पदक
शामली, सितम्बर 10 -- शामली। शहर के आरके पीजी कॉलेज के छात्र ऋषभ चौधरी ने अंतर-महाविद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कॉलेज परिवार ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। गत 7 एवं 8 सितंबर को आयोजित 5वीं अंतर-महाविद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता में ऋषभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत वर्ग में 400 में से 385 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा 50 मीटर फ्री पिस्टल स्पर्धा में भी 510 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में ऋषभ चौधरी ने बॉबी और मिंटू के साथ मिलकर प्रतिभाग किया। टीम ने क्रमशः 385, 355 और 330 अंक प्राप्त करते हुए कुल 1070 अंक हासिल किए और प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.