शूटिंग में अथर्व मिश्रा राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई
प्रयागराज, सितम्बर 13 -- प्रयागराज। नई छावनी स्थित विकर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के छात्र अथर्व मिश्रा ने मेरठ में आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी अंडर-14, 17 एवं 19 (बालक/बालिका) शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में सर्वाधिक अंक अर्जित कर अथर्व ने राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। महर्षि दयानन्द सरस्वती इंटर कॉलेज, मेरठ में 10 से 12 सितंबर तक आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कक्षा आठ के छात्र अथर्व मिश्रा ने अपने सटीक निशाने और उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- धर्मा देवी इंटर कॉलेज के छह विद्यार्थियों का राष्ट्रीय शूटिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.