शूटिंग प्रतियोगिता में चमके विवेकानन्द के खिलाड़ी, जीता सिल्वर
इटावा औरैया, सितम्बर 1 -- इटावा। सीबीएसई ईस्ट ज़ोन शूटिंग प्रतियोगिता में संत विवेकानन्द सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-17 आयु वर्ग की तीन सदस्यीय टीम ने 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट टीम स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ टीम ने हैदराबाद में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम में देवांग शर्मा, निशांत व आर्यन भदौरिया शामिल रहे। वहीं 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट व्यक्तिगत स्पर्धा में विद्यालय के छात्र निशांत बघेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- शूटिंग प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.