शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने सात पदक झटके
गाज़ियाबाद, जून 30 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। नई दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में 10 दिवसीय 49 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें साहिबाबाद के दीप मेमोरियल शूटिंग क्लब के निशानेबाजों ने अपनी सफलता का परचम लहराया। दिया वशिष्ठ ने कुल पांच पदक जीते। उन्होंने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर में स्वर्ण, सीनियर वर्ग में रजत, 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में रजत, 50 मीटर पिस्टल में रजत और 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक हासिल किया। उन्नति सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल में स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। हेमलता और 12वीं कक्षा के अथर्व वर्मा ने प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई किया, जबकि उन्नति गोयल टाई-शॉट में पदक से चूक गईं। यह भी पढ़ें- शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने सात पदक झटके सभी पदक विजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.