शूटिंग प्रतियोगिता में अभिजीत को मिला स्वर्ण मेडल
हजारीबाग, अगस्त 2 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हजारीबाग के अभिजीत श्रीवास्तव ने चांदमारी आसनसोल पश्चिम बंगाल मे आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया। यह खिताब 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में पुरुष वर्ग में हासिल किया। पढ़ाई के साथ-साथ वह लंबे समय से शूटिंग में भी प्रशिक्षण ले रहा है। उनके पिता मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले वर्षों में उम्मीद है की वह राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी राज्य एवं देश का प्रतिनिधित्व कर सकता है। इसके लिए जरूरी यह है कि शूटिंग में भी अपना बेस्ट देने का प्रयास करें। अभिजीत की सफलता पर हजारीबाग जिला रायफल एसोशियसन ने प्रसन्नता जाहिर की एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- राइफल शूटिंग में नवरतन सृष्टि बाला ने जीता सिल्वर मेडल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.