शूटिंग प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू, सेट किए टारगेट
पीलीभीत, मार्च 27 -- जिला राइफल क्लब के तत्वावधान में शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में शुक्रवार को तैयारियां शुरू करा दी गई है ताकि रविवार को शानदार ढंग से प्रतियोगिता का आगाज कराया जा सके। जिला रायफल क्लब के अंतर्गत आयोजित होने जा रही शूटिंग प्रतियोगिता 29 से 31 मार्च तक होगी। इसके अंतर्गत सिटी मजिस्ट्रेट प्रतियोगिता के नामित अधिकारी बनाए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने शूटिंग रेंज पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही अधीनस्थों को तैयारी के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.