हल्द्वानी, जुलाई 11 -- हल्द्वानी। देहरादून में आयोजित हुए उत्तराखंड पुलिस शूटिंग ट्रायल में नैनीताल पुलिस के कांस्टेबल परविंदर कुमार ने हिस्सा लिया। इस ट्रायल में हिस्सा लेने वाले परविंदर कुमार कुमाऊं के एकमात्र खिलाड़ी हैं। परविंदर ने 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर राइफल दोनों ही स्पर्धाओं के ट्रायल में हिस्सा लिया। ट्रायल में सफल होने वाले अगस्त महीने में आयोजित होने वाले 'ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग गेम्स' के लिए उत्तराखंड पुलिस टीम का हिस्सा होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...