शूटिंग चैंपियनशिप में रूट्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
बिजनौर, जुलाई 27 -- रूट्स इंटरनेशनल स्कूल, नूरपुर के तीन विद्यार्थियों ने शूटिंग खेल में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। नोएडा में आयोजित प्री-उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में विद्यालय के पांच विद्यार्थियों शिवांश चौधरी, अनिरुद्ध सिंह, मानिक्य त्यागी, कौस्तुभ चौधरी एवं अंश त्यागी ने प्रतिभाग काट अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया।इसके बाद 21 जून को दिल्ली में आयोजित 10 मीटर एयर राइफल चैंपियनशिप में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनिरुद्ध सिंह, शिवांश चौधरी एवं मानिक्य त्यागी ने प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक शांतनु गुप्ता एवं प्रधानाचार्य अमित चौधरी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.