फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 25 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मोहाली में आयोजित 35 वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में एनसीसी कैडेटों ने शानदार प्रदर्शन कर एनसीसी का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में डीजी एनसीसी टीम के 8 कैडेटों ने जूनियर वर्ग में हिस्सा लेकर 6 स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़, अलीगढ़ ग्रुप के कैडेट मोहित ने दो स्वर्ण पदकों के साथ इतिहास रचा। उन्होंने 50 मीटर पीप साइट प्रोन स्पर्धा के जूनियर पुरुष और यूथ पुरुष दोनों वर्गों में गोल्ड जीता। आगरा ग्रुप के कैडेट देवांग का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल में जूनियर, यूथ और सब-यूथ तीनों आयु वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर हैट्रिक लगाई। वहीं मेरठ ग्रुप की कैडेट तनु ने 50 मीटर पीप साइट प्रोन यूथ महिला वर्ग में ...