हल्द्वानी, अगस्त 23 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। देहरादून स्थित जसपाल राणा शूटिंग अकादमी में आयोजित 21वीं उत्तराखंड स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में नैनीताल के निशानेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 10 मीटर एयर पिस्टल सब-यूथ मेन टीम स्पर्धा में विहान जोशी, प्रत्याश भट्ट और रचित पंत ने स्वर्ण पदक जीता। सब-यूथ मेन टीम स्पर्धा में आर्यन सिंह कालाकोटी, आयुष्मान जोशी और वेदांश सिंह बिष्ट ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। नैनीताल राइफल संघ के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कालाकोटी ने सभी विजेताओं को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...