कानपुर, मई 9 -- कानपुर। भोपाल के एमपी स्टेट शूटिंग रेंज में चल रही 24वीं राइफल केएसएस नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में कानपुर के अंतरराष्ट्रीय पैरा राइफल शूटर मो. उमर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उमर ने तीन स्वर्ण पदक व एक कांस्य पदक जीते हैं। प्रतियोगिता 2 मई से चल रही है। विज़न एंड रिफ्लेक्शन हाई परफोर्मेंस शूटिंग एकेडमी के सचिव व कोच मयंक खाड़े बताया कि एकेडमी से पैरा शूटिंग कोच मोहम्मद उमर व पैरा रायफल शूटर दीपक कुमार कनौजिया ने भाग लिया था। इसमें से दीपक कुमार ने भी बेहतर प्रदर्शन कर चौथा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ओलंपियन कांस्य पदक विजेता गगन नारंग और पवन कुमार मुख्य संस्थापक व अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक एसोसिएशन सदस्य ने विजेताओं को पदक से सम्मानित किया। उमर बताते हैं कि यदि पैरा खिलाड़ियों को भी स्पॉन्सरशिप, संयोजक, सरकार व प्रशासन से मदद म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.