मेरठ, जून 24 -- पिलोना स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती शूटिंग एकेडमी के संचालक कपिल धामा ने दिल्ली में आयोजित 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। मवाना पिलोना स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती शूटिंग एकेडमी के संचालक कपिल धामा, निवासी ग्राम खालिदपुर, ने दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने 25 मीटर पिस्टल सेंटर फायर स्पर्धा में निर्धारित मानकों को पूरा कर यह उपलब्धि हासिल की। कपिल धामा ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम प्राप्त किया है। शूटिंग खेल के प्रति उनके समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें इस प...