शूटिंग चैंपियनशिप में आकांक्षा ने जीते चार पदक
रांची, अगस्त 3 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू की आकांक्षा ओझा ने आसनसोल में 29 से 31 जुलाई तक आयोजित 16वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीते। उन्होंने 50 मीटर फायर आर्म्स स्पर्धा में दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया, जबकि 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। आकांक्षा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी है। कोच माणिक कुमार सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। परिवार के सदस्य संतोष ओझा ने बताया कि आकांक्षा पिछले तीन वर्षों से शूटिंग का अभ्यास कर रही हैं और राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने का लक्ष्य रखती हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: शूटिंग में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उपायुक्त ने किया सम्मानितशूटिंग में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.