शूटिंग चैंपियनशिप में अनमोल ने जीता रजत पदक
हरिद्वार, अगस्त 24 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर के कक्षा 10 के छात्र अनमोल बालियान ने 21वीं उत्तराखंड स्टेट इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। अनमोल ने 10 मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ सब यूथ मेन वर्ग में यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 23 अगस्त तक देहरादून स्थित आरआईएसएस शूटिंग रेंज में किया गया। प्रतियोगिता में अनमोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी एकाग्रता, अनुशासन और खेल प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने कहा कि अनमोल का समर्पण, एकाग्रता और खेल भावना अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। यह भी पढ़ें- नोजगे के छात्र दीपेश ने स्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.