नोएडा, मई 8 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। ओमेगा-1 स्थित स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल में चल रही दो दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में स्कूल के विभिन्न वर्गों के छात्रों ने उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। स्पर्श समूह के सीईओ डॉ. अमित सक्सेना और प्रधानाचार्या ज्योति राणा ने विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शूटिंग कोच पारुल मलिक मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...