फरीदाबाद, अप्रैल 29 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। राष्ट्रीय स्तर की नाबालिग शूटर के यौन शोषण के आरोपों से घिरा शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज बुधवार दोपहर को एनआईटी महिला थाने पहुंचा। यहां वह पुलिस के समक्ष पेश हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को सूरजकुंड एरिया में घटनास्थल पर लेकर पहुंची। यहां पर घटना की निशानदेही करवाई।पुलिस ने पीड़िता खिलाड़ी द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर आरोपी कोच से सिलसिलेवार सवाल किए। पुलिसकी पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी कोच लौट गया। बता दें कि मंगलवार को आरोपी कोच की सर्वोच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत हो गई थी। सर्वोच्च न्यायालय ने आरोपी को बुधवार को महिला थाना एनआईटी में पेश होने का आदेश दिया था। सवोच्च न्यायलय इस मामले अगली सुनवाई 15 मई को करेगी।सर्वोच्च न्यायालय ने जांच अधिकारी कोभी निर्देश दिया था कि वह कानून के तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.