वाराणसी, फरवरी 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चांदपुर में शूटिंग के लिए बनाए गए एक नकली थाना भवन और उसके बोर्ड की तस्वीरें सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरों में वाराणसी के कमला नगर थाने का बोर्ड लगा दिख रहा था, जबकि इस नाम का कोई थाना वाराणसी में मौजूद नहीं है। तस्वीर वायरल होते मंडुवाडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को जानकारी दी गई कि थाना भवन वास्तविक नहीं, बल्कि धारावाहिक की शूटिंग के लिए बनाया गया सेट है। इसके बाद पुलिस लौट गई। कमलाश्री फिल्म प्रा. लि. के बैनर तले दूरदर्शन के लिए धारावाहिक नारी शक्ति की शूटिंग चांदपुर में चल रही है। निर्माता दिलीप सोनकर ने बताया कि धारावाहिक के एक दृश्य में वाराणसी के कमला नगर थाने की स्क्रिप्ट है, जिसके लिए यह सेट तैयार कराया गया था। भवन के सामने 'थाना कमला नगर, जिला वाराणसी'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.