नई दिल्ली, मार्च 17 -- लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक शख्स ने उन्हें जोर से हिट कर दिया था। मनोज बाजपेयी की साल 2017 में आई फिल्म 'गली गुलियां' भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास जादू नहीं चला पाई, लेकिन क्रिटिक्स ने इसे खूब सराहा। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के बारे में थी, जो अपने इलाके में हो रहा कुछ ऐसा नोटिस करता है, जिसे उसका दिमाग नजरअंदाज नहीं कर पा रहा है। चाइल्ड अब्यूज के बारे में बात करती इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक अजीब वाकया मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में बताया।शूटिंग के दौरान हुई थी यह अजीब घटना मनोज बाजपेयी ने कहा, 'ऐसी-ऐसी हरकतें हुई जो आपको हंसा भी देती है। एक सुनसान सी गली थी उसको लॉक किया गया और जो दरवाजे से लोग बाहर निकलते रहते हैं उनको भी कहा गय...