नई दिल्ली, जनवरी 8 -- भारत निशानेबाजी कोचिंग स्टाफ के एक प्रमुख कोच अंकुश भारद्वाज पर नाबालिग निशानेबाज का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगने के बाद गुरुवार को उसे निलंबित कर दिया गया। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के सचिव राजीव भाटिया ने बताया कि एनआरएआई ने कोच को निलंबित कर दिया। जल्द ही कोच को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। फिलहाल आरोपी कोच को नैतिक आधार पर निलंबित किया गया है। अब उन्हें खुद को निर्दोष साबित करना होगा। जांच पूरी होने तक आरोपी को किसी भी तरह की कोचिंग गतिविधि से नहीं जोड़ा जाएगा। भाटिया ने कहा कि एनआरएआई ने 2024 में आयोजित हुए पेरिस ओलंपिक के बाद 37 सदस्यीय कोचिंग टीम में आरोपी कोच को स्थान देने की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा कि एनआरएआई की सिफारिश पर ही भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने आरोपी को कोच नियुक्त किया था। पूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.