मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कपरपुरा गोलीकांड में बैरिया स्थित निजी अस्पताल में इलाजरत दोनों घायलों का हालचाल लेने रविवार की शाम एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी पहुंचीं। एसडीपीओ ने बताया कि अनिल पटेल ने बकाए रुपये के लेनदेन के विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया है। सुपारी देकर हत्या की नीयत से गोली मरवाने की आशंका है। हालांकि, चिकित्सक ने उससे अधिक पूछताछ करने से रोक दिया। अनिल की चिंताजनक हालत को देखते हुए एफआईआर के लिए बयान दर्ज नहीं हो सका।अब तक की जांच और घायल व उसके परिजनों से पूछताछ के बाद एसडीपीओ ने कहा कि शूटर ने अनिल को ही हमले के लिए घेरा था। गोलीबारी हुई तो बीच में राजकिशोर भी आ गया। अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग की थी, जिसमें तीन गोली अनिल को लगी और दो राजकिशोर भगत को लगी। अनिल के सीने व पेट में लगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.