मेरठ, अप्रैल 9 -- नंद विहार रोड स्थित शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ी चिराग शर्मा का चयन जूनियर इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक मिस्र (काहिरा) में आयोजित की जाएगी। डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुए ट्रायल के आधार पर चिराग शर्मा का चयन 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग में किया गया है। इसके साथ ही वह मिक्स्ड टीम इवेंट में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जहां वंशिका चौधरी के साथ भागीदारी करेंगे। कोच अभिनव चौहान ने बताया कि चिराग होनहार खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मेरठ जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.