मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शूटर गोविंद हत्याकांड के पीछे भू-माफिया कनेक्शन है। पुलिस जांच व पूछताछ में खुलासा हुआ है कि भू-कारोबार में गोविंद के पांच पार्टनर थे। मामले में आरोपित रणंजय ओंकार ने पुलिस की पूछताछ में कबूलनामे में ये बातें कही हैं। उसने पुलिस को बताया है कि भारत जलपान वाली डील में उसके 45 लाख रुपये फंसने के बाद गोविंद और मंटू शर्मा ने जमीन की डील अपने नाम करा ली थी। जेल से छूटने के बाद वर्ष 2025 में गोविंद ने नया सिंडिकेट बनाया था। ओंकार के अनुसार गोविंद के नए सिंडिकेट में गैंगस्टर मंटू शर्मा, सरैया के मिथिलेश सिंह, खबड़ा के बादल सिंह, कलमबाग के फुड्डू उर्फ आशुतोष और खबड़ा रोड के नीरज शर्मा शामिल था। इन पांचों के साथ मिलकर गोविंद जमीन की डील कर रहा था। पुलिस जांच में पांचों के लंबी क्राइम हिस्ट्री मिल...