शुष्क मौसम में तल्ख हुए सूरज के तेवर
वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मौसम शुष्क होने के कारण सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। अप्रैल के दूसरे पखवारे में तपिश से लोगों का बुरा हाल है। दिन में चल रही गर्म हवा लू का अहसास करा रही है। शाम होने के बाद भी तपिश महसूस हो रही है। शुक्रवार को शाम 5.30 बजे तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह तेज धूप निकली थी। दिन चढ़ते ही तापमान बढ़ रहा था। दोपहर में आग की लपटों जैसा अहसास हो रहा था। वाहन चला रहे लोग तपिश से बचने के लिए गमछा से मुंह ढककर चल रहे थे। तेज धूप के कारण लोगों का गला सूख रहा था। यह भी पढ़ें- न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री पर पहुंचा दिन का तामपान सामान्य ये 2.4 डिग्री ज्यादा 41.6 और रात का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.