सीवान, फरवरी 20 -- सीवान, हिप्र। जिले में भले ही गुरुवार को बदरीनुमान दिन होने से दिन में तापमान कम रहा। आसमान में बादल से बारिश जैसी स्थिति बनी रही। लेकिन, मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। फरवरी के अंतिम सप्ताह 25 तक गुलाबी ठंड की विदाई और तेज धूप के साथ गर्मी का अहसास होने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अनुमानों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जाएगी। इसी सप्ताह में पारा चढ़ना शुरू होगा। जल्द ही जिले में अधिकतम तापमान 29degडिग्री सेल्सियस से 30degडिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस पूरी अवधि के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहेगा। आसमान में बादल नहीं होने के कारण धूप की तपिश बढ़ेगी। इससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण नमी में कमी आएगी। हवा की औसत गति 10 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.