शुल्क में तरजीह पर ही अमेरिका से करार
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते का अंतिम प्रारूप तभी घोषित किया जाएगा, जब भारत के प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले अमेरिका तरजीही शर्तों की पेशकश करेगा। उन्होंने मुक्त व्यापार समझौतों पर आयोजित एक कार्यशाला में प्रस्तावित अमेरिकी व्यापार समझौते को लेकर कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में केवल शुल्क की दर देखना पर्याप्त नहीं है। यह देखना जरूरी है कि भारत के प्रतिस्पर्धी देशों को संबंधी देश के बाजार में कितना शुल्क देना पड़ रहा है। भारत को लंबे समय से विदेशी बाजारों में बांग्लादेश और वियतनाम से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ती है। बांग्लादेश को कम विकसित देश का दर्जा और वियतनाम को एफटीए का लाभ मिलता है। अब भारत को अपने प्रतिस्पर्धी देशों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.