वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से विकास प्राधिकरण के विकास शुल्क में बड़ी कटौती से राज्य में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। रविवार को सुंदरपुर स्थित राजेंद्र विहार कॉलोनी में प्रेसवार्ता के दौरान रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने विकास शुल्क में 50 से 55 प्रतिशत की कमी करके बड़ी राहत दी है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले साल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी इन्वेस्ट के सीईओ विजय किरन आनंद से मिलकर इसकी मांग की गई थी।
औद्योगिक इकाइयों की शुरुआत उपाध्यक्ष विनम्र अग्रवाल एवं सौरभ शाह ने कहा कि इससे पूर्वांचल में 250 से अधिक औद्योगिक इकाईयां शुरू हो सकेंगी। निजी भूमि पर वीडीए का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.