शुल्क बढ़ोत्तरी का मामला तूल पकड़ा
हजारीबाग, मई 23 -- हजारीबाग। शहर के सिक्रेड हार्ट स्कूल में की गई शुल्क बढ़ोत्तरी को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बाबत अब डीइओ को शिकायत भेजी गई है। साथ ही उपायुक्त और आयुक्त को भी मामले से अवगत कराया गया है। डीइओ को दिए आवेदन में अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की ओर से मासिक शुल्क में लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। इससे अभिभावकों पर काफी आर्थिक बोझ पड़ गया है। क्लास एक से पाच तक के बच्चों का गत वर्ष 1400 रुपये था। जिसे बढ़ाकर 2450 से 3350 तक कर दिया गया है। इससे अभिभावक परेशान हो गए है। कहा कि जब इस बाबत स्कूल प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई तो वे बात करने को तैयार नहीं है। अभिभावकों ने डीइओ से मामले की जांच कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.