शुल्क बढ़ोतरी और बदहाली के खिलाफ सोसाइटी में प्रदर्शन
गाज़ियाबाद, जून 7 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम स्थित सेवियर पार्क सोसाइटी में रविवार को रखरखाव शुल्क में बढ़ोतरी और मूलभूत सुविधाओं की खराब स्थिति को लेकर निवासियों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने सोसायटी परिसर में एकत्र होकर विकासकर्ता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सेवियर पार्क सोसाइटी में रविवार सुबह प्रदर्शन के लिए काफी संख्या में निवासी एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि सोसाइटी की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन प्रबंधन समस्याओं के समाधान के बजाय आर्थिक बोझ बढ़ाने में लगा है। पहले 1.50 रुपये प्रति स्क्वायर फुट रखरखाव शुल्क था, जिसे बढ़ाकर दो रुपये कर दिया है। इस पर निवासियों से चर्चा भी नहीं की गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि कई इमारतों की दीवारों से प्लास्टर गिर रहा है, जिससे दुर्घटना का खतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.