सीवान, मार्च 31 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न निबंधन कार्यालयों में सोमवार को सामान्य दिनों की तुलना में करीब डेढ़ गुना अधिक भीड़ देखने को मिली। जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोग बड़ी संख्या में सुबह से ही दफ्तरों में पहुंचने लगे। भीड़ का मुख्य कारण एक अप्रैल से न्यूनतम मूल्य दर यानी एमवीआर बढ़ने की आशंका को माना जा रहा है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल एमवीआर में बढ़ोतरी नहीं होगी। क्योंकि इसके लिए तैयार प्रस्ताव को अभी कैबिनेट की मंजूरी मिलना बाकी है। इसके बावजूद जमीन खरीदार किसी भी संभावित बढ़ोतरी से बचने के लिए जल्द से जल्द निबंधन कराने में जुटे हैं। बता दें कि निबंधन कार्यालयों में सोमवार को स्थिति यह रही कि सुबह से ही काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। दस्तावेजों की जांच से ...