शुल्क बचाने के चक्कर में सड़क किनारे गिरा रहे अपशिष्ट
बस्ती, जून 12 -- कुदरहा, हिन्दुस्तान संवाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार जहां गांव-गांव साफ-सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए अभियान चला रही है और इस पर भारी धनराशि खर्च की जा रही है, वहीं गायघाट नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। गायघाट क्षेत्र के सुभाषपुर के पास रामजानकी मार्ग के किनारे मंगलवार को नगर पंचायत गायघाट का एक पीला टैंकर शौचालय से निकला अपशिष्ट पदार्थ गिराता हुआ देखा गया। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख आवागमन मार्ग है, जहां प्रतिदिन काफी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर पंचायत द्वारा शौचालयों से निकलने वाले अपशिष्ट का निस्तारण नगर पालिका के माध्यम से किया जाता है, जिसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा किया जाता है। आरोप है कि शुल्क बचाने के चक्कर में अपशिष्ट को सार्वजनिक स्थान के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.