बांदा, जून 3 -- बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी अजय पांडे ने शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्यों/ नोडल अधिकारियों को छात्रों की स्कॉलरशिप के लिए संवेदीकरण करते हुए माह जून से ही तैयारी करने के निर्देश दिए। छात्रों को समय से स्कॉलरशिप आ सके इस लिए संस्थाओं को निर्देश दिए गए कि सभी छात्र को अपने बैंक खातों में एनपीसीआई मैपिंग अवश्य कर ले। साथ ही माता पिता की आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड का मोडिफिकेशन , प्राचार्यों के डीएससी इत्यादि कि तैयारी पूर्व में ही कर की जाए। पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यक, समाज कल्याण द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से समस्त हाईस्कूल, इंटर कॉलेज, ड...