शुल्क प्रतिपूर्ति के भुगतान में भ्रष्टाचार का आरोप, बीएसए सहित छह के खिलाफ वाद स्वीकार
सहारनपुर, अप्रैल 7 -- सहारनपुर, संवाददाता। शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मलिक ने न्यायालय विशेष न्यायाधीश की अदालत में एक याचिका दाखिल की है, जिसमें उन्होंने आरटीई के तहत शुल्क प्रति पूर्ति के भुगतान में भ्रष्टाचार के आरोप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, दो खंड शिक्षा अधिकारियों और दो लिपिकों पर लगाए हैं। अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए सुनवाई की तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की है। वहीं, बीएसए ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि अदालत में जवाब दाखिल किया जाएगा। अदालत में दी याचिका में शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और बीडीएम स्कूल के प्रबंधक अशोक मलिक ने कहा कि लॉटरी के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मानक पूरे करने वाले छात्रों को निजी विद्यालय में भेजते हैं। सत्र 2024-25 में अध्यनरत आरटीई के 24 छात्रों का प्रवेश वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.