सुपौल, अप्रैल 26 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि त्रिवेणीगंज अंचल कार्यालय की सुस्त कार्यशैली और प्रशासनिक उदासीनता के कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ताजा मामला अंचल क्षेत्र की लतौना दक्षिण पंचायत के शिवनगर वार्ड 11 का है। निर्धारित मापी शुल्क जमा कराने के बाद भी अंचल की दौड़ लगाते-लगाते परेशान हो चुके वृद्ध बिष्णुदेव यादव ने डीएम को आवेदन देकर शुल्क जमा करने के बाद भी अपनी जमीन की मापी आठ महीने से लंबित होने की शिकायत की है। डीएम को दिये आवेदन में पीड़ित बिष्णुदेव यादव ने कहा है कि उन्होंने बीते वर्ष चार सितंबर 2025 को खाता संख्या 583 के खेसरा संख्या 6696 एवं 6710 की भूमि की मापी कराने के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन के बाद विधिवत शुल्क जमा कराया था। इसके लिए उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए शुल्क भी जमा किया, लेकिन आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.