नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- Navratri Saptami and Ashtami Vrat Kis din hai: नवरात्रि में सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। भक्त अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन और हवन आदि करते हैं। मान्यता है कि इन तिथियों पर कन्या पूजन करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस बार नवरात्रि में सप्तमी तिथि में वृद्धि होने के कारण लोगों के बीच सप्तमी, अष्टमी और नवमी व्रत की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति है। कुछ लोगों का मत है कि अष्टमी और नवमी एक ही दिन मनाई जाएगी, जबकि कुछ तीनों व्रत अलग-अलग दिन होने की बात कह रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को सुबह 05:055 बजे से सप्तमी तिथि प्रारंभ हो गई है, जो कि 18 अक्टूबर की सुबह तक विद्यमान रहेगी। सप्तमी तिथि लगातार दो दिन होने से व्रत की तारीखों में स्पष्टता नहीं हो पा रही है। ...