नई दिल्ली, अगस्त 14 -- टाटा मोटर्स ने अपनी कारों के लिए ओणम डिस्काउंट का ऐलान किया है। कंपनी इस महीने अपनी मोस्ट पॉपुलर सिएरा SUV पर 30,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। हालांकि, इस डिस्काउंट का फायदा सिर्फ केरल के ग्राहकों को मिलेगा। ओणम फेस्विल की शुरुआत 16 अगस्त से होगी। वहीं, ये 26 अगस्त तक चलता रहेगा। हालांकि, कंपनी डिस्काउंट का फायदा पूरे अगस्त तक देगी। बता दें कि अगस्त में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षाबंधन का त्योहार भी है। ऐसे में दूसरे राज्यों में भी अलग-अलग बेनिफिट दिए जा सकते हैं। बता दें कि सिएरा की एक्स-शोरूम कीमतें 11.49 लाख रुपए से 21.29 लाख रुपए तक हैं। सिएरा का सीधा मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा जैसे मॉडल से होता है।सिएरा का इंजन, फीचर्स और सेफ्टी नई जनरेशन की टाटा सि...