बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षाओं के छात्रों की द्वितीय त्रैमासिक तो 11वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। बरांदी स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि 11वीं की प्रथम पाली में भौतिकी, दूसरी में रसायन शास्त्र की परीक्षा ली गई। डीईओ आनंद विजय ने बताया कि कड़ी निगरानी में परीक्षा संचालित कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...