शुरू हुई स्टेट हाईवे पनवाड़ी-बिलरायां की मरम्मत
हमीरपुर, जुलाई 11 -- राठ, संवाददाता। पनवाड़ी-बिलरायां स्टेट हाईवे 21 की लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत शुरू करा दी है। बता दें कि इस स्टेट हाईवे की दुर्दशा को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने तीन जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसका बड़ा असर हुआ है। स्टेट हाईवे की राठ की गल्ला मंडी से गिरवर गांव तक सड़क हद से ज्यादा खराब होने के कारण भारी वाहन उलटी दिशा में चलने लगते हैं। जिस कारण पूर्व में बड़े हादसे घटित हुए हैं। इन हादसों में कई की जान चली गई और कई लोग चुटहिल हो चुके हैं। बारिश होने से इस मार्ग के बड़े-बड़े गड्ढे में पानी भर गया। जिस कारण तेज रफ्तार वाहन चालकों को गड्ढों का अनुमान न होने से घटना हुई। यहां पर गत दिनों ई रिक्शा और कई वाहन पलट चुके थे। इस खराब हाईवे की खबर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने तीन जुलाई के अंक में प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.