रुडकी, जुलाई 17 -- रुड़की, संवाददाता। हरिद्वार जिले में संचालित होने वाले पावर कोल्हू संचालकों के लिए गन्ना एवं चीनी उद्योग विभाग ने आगामी पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने पावर कोल्हुओं के लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले सभी संचालकों को लाइसेंस बनवाना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस पावर कोल्हू संचालित करते पाए जाने पर सीलिंग समेत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...