संतकबीरनगर, अप्रैल 2 -- संतकबीरनगर। निज संवाददाता अप्रैल माह में चलने वाला संचारी रोग नियन्त्रण व दस्तक अभियान बुधवार को शुरू हुआ। अभियान का आगाज मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ साफाई जरूरी हैं। इस मौके पर चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजिया ने लोगों को शपथ दिलाई। वहीं सीएचसी से भी प्रचार वाहनों को रवाना किया गया।अप्रैल माह में मौसम परिवर्तन के कारण संचारी रोगों के फैलने की स्थिति बन जाती है। इन पर रोकथाम के उपाय पहले ही करके नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके नियंत्रण के लिए दस विभाग मिलकर अभियान चलाएंगे। गत वर्षों में अभियान चलाने से काफी नियंत्रण पाया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि माह भर आशाएं घर घर जाकर बीमारियों का डा...